Follow Us:

विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम रखा वामिका, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

हाल ही में 11 जनवरी 2021 को बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली एक बेटी के माता-पिता बने थे। यह खुशखबरी विराट ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस के साथ साझा की थी। आज उनकी बेटी 21 दिन की हो गई है। इस पर उन्होंने उसकी फोटो सशल मीडिया पर शेयर कर उसका नाम भी अपने फैंस को बताया है।

अनुष्का ने ट्विट कर कहा कि हम जीवन में एक-दूसरे के प्यार और आभार जताते हुए एक-साथ रहे हैं, मगर अब यह नन्ही जान वमिका हमारी भावनाओं को अलग ही लेवल पर ले गई है। आंसू, ख़ुशियां, चिंता, वरदान- सारी भावनाएं कभी-कभी मिनटों के अंतराल में महसूस हो जाती हैं। नींद तो दूर की बात है, लेकिन हमारे दिल प्यार से लबालब भर गए हैं। आपकी शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। प्रार्थनाएं और सकारात्मक ऊर्जा। अनुष्का की तस्वीर पर विराट ने कमेंट सेक्शन में लिखा- एक फ्रेम में मेरी पूरी दुनिया।