Categories: Uncategorized

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

 

शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया गया है। समिति का कार्य केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत आने वाले सभी सार्वजनिक उपक्रम , संस्थान के कार्य की देखरेख करना है। देश आैर विदेश में सार्वजनिक उपक्रम में कई बिजली परियोजनाएं चल रही है। इनके लिए नई पालिसी बनाना, बजट आैर मौके पर जाकर लोगों की समस्याओं को सुन कर उसका निवार्रण करना समिति का काम है। इससे से संबंधित जो भी नई पालिसी या वित्तिय संबंधी मामलों को लागू करने से पहले संसदीय स्थायी समिति की मंजूरी लेना जरूरी है यहां से स्वीकृति होने के बाद ही लोकसभा के लिए मंजूरी के लिए जाता है। लिहाजा ऊर्जा क्षेत्र के उत्थान के लिए यह स्थायी समिति सबसे अहम मानी जाती है। एसजेवीएनएल , एनटीपीसी सहित ऊर्जा से संबंधित सभी सार्वजनिक उपक्रम समिति के तहत आते हैं। इस समिति में सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ सांसदों को जगह दी जाती है। हिमाचल में सरकारी उपक्रम के तहत कई बड़े बिजली प्रोजेक्ट चल रहे हैं। ऐसे में पहली बार सांसद बने हर्ष महाजन की नियुक्ति प्रदेश हित के लिए अहम मानी जा रही है।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

16 mins ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

59 mins ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

1 hour ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

2 hours ago

HP Board ने जारी किया TET परीक्षा का शेड्यूल, जाने कब कौन सा पेपर

  धर्मशाला: एचपी बोर्ड धर्मशाला ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर…

3 hours ago

सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन फिर मुखर, न हम झुके न डरे और न बिके हैं

डीए-एरियर को लेकर सचिवालय कर्मचारियों की नाराजगी का मामला शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी…

3 hours ago