Follow Us:

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

|

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00 बजे अचानक इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) शिमला का निरीक्षण करने पहुंचे। अपनी सैर के दौरान मुख्यमंत्री ने आपातकालीन विभाग, मेडिसिन और ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के वार्डों में जाकर मरीजों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने मरीजों से अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की और उनका फीडबैक भी लिया। उन्होंने सभी मरीजों को शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है और सुनिश्चित करेगी कि हिमाचल प्रदेश के लोगों को यहीं पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। इस दौरान मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी भी उनके साथ मौजूद थे।