Follow Us:

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रेम कौशल ने भाजपा पर साधा निशाना 

Jasbir kumar |

प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने  प्रदेश सरकार के प्रति की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार पराजय का सामना कर रही भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में भी संभावित पराजय से भयभीत है और उसी घबराहट के चलते भाजपा नेता आनन फानन में सरकार एवं मुख्यमंत्री की निराधार आलोचना करने में लगे हैं.
कौशल ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी द्वारा तय ऐजेंडे के ऊपर मजबूती से कार्य कर रही है और जहां तक व्यवस्था परिवर्तन का प्रश्न है तो इस नेरेटिव को बी जे पी नेता नहीं समझ पाएंगे.
क्योंकि भाजपा ताम झाम की राजनीति करने वाले नेताओं का समूह है जबकि मुख्यमंत्री सादगी, सरलता एवं सहजता से कार्य करने में विश्वास करते हैं, पूर्व सरकार ने गैरजरूरी तरीके से प्रदेश की आर्थिक स्थिति को नज़रंदाज़ करते हुए अधिकारियों और नेताओं को सुरक्षा उपल्ब्ध करवाने का कार्य किया जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने अपने सुरक्षा अमले में कटौती कर एक मिसाल पेश करने का साहस दिखाया.