Follow Us:

कांगड़ा: सागर को एनजीओ नगरोटा बगवां की कमान

desks |

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ नगरोटा बगवां के चुनाव राजकीय उच्च विद्यालय नगरोटा बगवां में जिला कांगड़ा के संयोजक राजिंदर मन्हास, और प्रभारी राजीव समकरिया की  देखरेख में सम्पन्न हुए. जिसमें सर्वसम्मति से अप्पू सागर को  प्रधान  ,महासचिब विजिंदर  ,कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, को चुना गया चुने गए खण्ड प्रधान ने मौके पर कार्यकारणी का विस्तार करते हुए विनोद कुमार, अजय, अमित ,अजय कुमार, कमल, रंजीत , जीत कुमार को शामिल किया
इस अवसर पर जिला कांगड़ा संयोजक राजिंदर मन्हास ने कहा कि कर्मचारियों में प्रदीप ठाकुर  को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बनाने का बड़ा उत्साह है. क्योंकि उन्हें लग रहा है कि कई सालों की कर्मचारियों की लंबित मांगो का हल प्रदीप ठाकुर सरकार से करवा सकते हैं यही कारण है हर विभाग से कमर्चारी चुनावो में उपस्थित हो रहे हैं.
इस अवसर पर नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के खंड प्रधान नगरोटा बगवां संदेश चौधरी, जिला कांगड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष पराशर,  जिला उपाध्यक्ष राजेश अत्रि , कांगड़ा एनजीओ प्रधान मुनीश पंजलु, धर्मशाला महासचिब सुनील कपूर के साथ लगभग 150 कर्मचारी चुनाव में उपस्थित रहे