Follow Us:

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

|

मुख्‍य बिंदु 

  • आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और उत्सव के सफल आयोजन के लिए कमेटी को बधाई दी
  • बाली ने पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान के निर्माण के लिए 30 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की
  • उन्होंने रावण, कुंभकर्ण, और मेघनाथ के पुतलों को अग्नि देने के साथ पूजा-अर्चना की

RS Bali public library announcement: नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि दशहरा हमारी संस्कृति और सभ्यता से जुड़ा हुआ एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।

 

बाली ने दशहरा कमेटी को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और 1 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा, उन्होंने पठियार में एक सार्वजनिक पुस्तकालय के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए और खेल मैदान के लिए भी 15 लाख रुपए देने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर आर.एस. बाली ने विधिवत पूजा-अर्चना कर रावण, कुंभकर्ण, और मेघनाथ के पुतलों को अग्नि दी। उनके नगरोटा पहुँचने पर स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर ममनीत सूद, अमित सूद, कुंवर विनीत, त्रिशेंन सहोतरा, नंदित डोगरा, मोनु, निखिल कपूर, सौरभ कटोच, झल्ला, विशाल, लकी, सिराज, कृष और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।