वर्ल्ड

तेल के दामों में भारी गिरावट! चीन में लॉकडाउन का असर

चीन में धीमी ईंधन मांग पर चिंता बढ़ने के कारण तेल की कीमतों में सोमवार को लगभग 4 डॉलर की गिरावट आई। ऐसा तब हुआ, जब शंघाई में अधिकारियों ने कहा कि वह कोरोना टेस्टिंग के लिए देश के वित्तीय केंद्र को बंद कर देंगे।

ऐसे में एक तरफ यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के कारण बाजार में पहले से ही अनिश्चितता है, वहीं अब दूसरी ओर दुनिया के सबसे बड़े कच्चे तेल के आयातक चीन में कोरोना संबंधित लॉकडाउन का विस्तार होने से बाजार और तनाव में है। बता दें कि रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का निर्यातक है।

ब्रेंट क्रूड वायदा 116.00 डॉलर प्रति बैरल के निचले स्तर पर फिसल गया और 3.88 डॉलर या 3.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 116.77 डॉलर (0131 GMT) पर कारोबार कर रहा था। यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड वायदा 109.30 डॉलर प्रति बैरल के निचले स्तर पर पहुंच गया। यह 3.92 डॉलर या 3.4 फीसदी नीचे रहते हुए 109.98 डॉलर पर था। दोनों बेंचमार्क अनुबंध शुक्रवार को 1.4% बढ़े थे। इन्होंने तीन सप्ताह में अपना पहला साप्ताहिक लाभ दर्ज किया था, जिसमें ब्रेंट 11.5% से अधिक चढ़ा था और WTI 8.8 फीसदी चढ़ा था।

फुजितोमी सिक्योरिटीज कंपनी लिमिटेड के मुख्य विश्लेषक काज़ुहिको सैतो ने कहा, “शंघाई के लॉकडाउन ने निराश निवेशकों से एक नई बिकवाली को प्रेरित किया क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि इस तरह के लॉकडाउन से बचा जाएगा।”

उन्होंने कहा कि बाजार पर पिछले शुक्रवार को सऊदी ऑयल डिस्ट्रीब्यूशन फैसिलिटी पर मिसाइल हमले के प्रभाव पड़ा था। उन्होंने कहा, “फिर भी, जैसा कि ओपेक+ के हाल के महीनों की तुलना में तेज गति से तेल उत्पादन बढ़ाने की संभावना कम है, हम उम्मीद करते हैं कि इस सप्ताह के अंत में तेल बाजार फिर से तेज हो जाएगा।”

Balkrishan Singh

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago