<p>इंडोनेशिया में शुक्रवार को आए 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से सुनामी पैदा हुई जिसके कारण वहां भारी तबाही हुई है। इंडोनेशिया में पीड़ितों की सहायता के लिए भारत ने दो विमान और तीन नौसेना के जहाज राहत सामग्री के साथ भेजे हैं। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विदोदो के बीच 1 अक्टूबर को बातचीत हुई और इसके बाद ही भारत ने ऑपरेशन ‘समुद्र मैत्री’ शुरू किया।</p>
<p>वायुसेना के दो विमान C-130 J और C-17 और तीन नौसेना के नौसेना के जहाज – आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और आईएनएस शार्दुल इस ऑपरेशन में शामिल हैं। C-130 J विमान से तंबू और एक मेडिकल टीम भेजी गई है। इन उपकरणों की मदद से अस्थायी अस्पताल भी बनाए जा सकते हैं। C-17 विमान से तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए दवाएं, जेनरेटर, तंबू और पानी आदि सामग्री भेजी गई हैं। 6 अक्टूबर को नौसेना के जहाजों कि इंडोनेशियाई द्वीप सुलावेसी पहुंचने की संभावना है।</p>
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…
धर्मशाला: एचपी बोर्ड धर्मशाला ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) परीक्षा का शेड्यूल जारी कर…
डीए-एरियर को लेकर सचिवालय कर्मचारियों की नाराजगी का मामला शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं कर्मचारी…
Shimla: शिमला के साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र दीदोघाटी में सड़क हादसे में 24 साल के…
Shimla: साइब क्राइम की तमाम अवेरनेस के बीच पढ़े लिखे लोग भी शातिरों का…
Shimla: हिमाचल प्रदेश मस्जिद विवाद से धार्मिक सौहार्द पर उभरे जख्मों पर मरहम लगाने…