Categories: वर्ल्ड

रूस में रॉकेट परीक्षण के दौरान विस्फोट, 5 परमाणु वैज्ञानिकों की मौत

रूस के न्योनोस्का में सैन्य स्थल पर रॉकेट परीक्षण के दौरान धमाके में 5 वैज्ञानिकों की मौत हुई है। बता दें कि मारे गए सभी लोग रूस की परमाणु एजेंसी 'रोसाटॉम' के वैज्ञानिक थे। रोसाटॉम ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि यह हादसा रॉकेट के लिक्विड प्रोपेलेंट इंजन के टेस्टिंग के दौरान हुआ।

वैज्ञानिक आइसोटोप के माध्यम से प्रपुल्शन सिस्टम को चलाने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में आइसोटोप पावर सोर्सेज के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। रोसाटॉम ने बताया कि अन्य तीन कर्मचारी भी इस हादसे के बाद घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह हादसा गुरुवार को हुआ था। रूसी अधिकारियों ने पहले कहा था कि इस घटना में दो लोग मारे गए हैं और उन्होंने पास के एक शहर में विस्फोट के बाद रेडिएशन बढ़ने की भी सूचना दी थी।

रेडिएशन के असर से बचने के लिए लोग खरीद रहे आयोडीन

अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इस हादसे के बाद व्हाइट सागर में एक खाड़ी के कुछ हिस्से को मजबूरन आने-जाने के लिए बंद करना पड़ा है। स्थानीय लोग रेडिएशन के असर से बचने के लिए भारी संख्या में आयोडीन की खरीदारी कर रहे हैं। यह दवा अब लगभग खात्मे की कगार पर है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने इस घटना के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है। हालांकि, रक्षा मंत्रालय ने पहले ही बता दिया था कि हवा में कोई भी हानिकारक केमिकल नहीं फैला है और उससे किसी को नुकसान नहीं होगा।

यह घटना क्यों और किस तरह से हुई, इस पर फिलहाल किसी भी अधिकारी ने बात नहीं की है। बता दें कि गुरुवार को इस धमाके के बाद अधिकारियों ने चेतावनी दी कि रेडिएशन स्तर सामान्य से 20 गुना ऊपर है लेकिन करीब 40 मिनट बाद स्थिति ठीक हो गई।

Samachar First

Recent Posts

सुविधा ऐप का लाभ उठाएं प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि: डीसी

धर्मशाला 24 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024…

5 hours ago

बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता बखूबी निभा रहे अपनी जिम्मेदारी: हेमराज बैरवा

धर्मशाला, 24 मई: कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र में 57 प्रतिशत से अधिक पात्र बुजुर्ग और दिव्यांग…

5 hours ago

रवि ठाकुर दूसरे कांग्रेसी विधायकों को 15 करोड़ का लालच देकर भाजपा में मिलने को उकसाते रहेः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज लाहौल-स्पीति जिले के उदयपुर में कांग्रेस पार्टी की…

5 hours ago

पूर्व विधायक ने चालक के नाम पर सम्पतियों में लगाया काला धन: सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू आज धर्मशाला में हिमाचल-पंजाब गोरखा एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश में दो चुनावी रैलियां की, जिसमें मोदी ने…

5 hours ago

नगर निगम की मासिक बैठक पानी की समस्या पर गरमाया सदन

शिमला नगर निगम की मासिक बैठक का आयोजन शुक्रवार को बचत भवन में किया गया।…

5 hours ago