Categories: वर्ल्ड

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में आतंकी हमला, 7 जवानों की मौत

<p>अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में एक आतंकवादी हमले में 35 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में 80 आतंकवादी भी मारे गए हैं। यहां के राष्ट्रपति रोच मार्क काबोर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि आतंकी हमले के बाद सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में करीब 80 आतंकवादी मारे गए। उन्होंने इस बड़े आतंकी हमले की जानकारी टि्वटर पर दी है। हमले में मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। बुर्किना फासो की सेना ने कहा कि अरबिंदा शहर में सुबह-सुबह हुए इस आतंकी हमले में 7 जवान मारे गए हैं। हमले में कई नागरिकों और 80 आतंकियों के मारे जाने की सूचना दी गई। पिछले 5 साल में बुर्किना फासो में यह सबसे बड़ी आतंकी घटना है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार सोउम प्रांत के अरबिंदा में एक सैन्य ठिकाने पर आतंकियों ने हमला किया। बुर्किना फासो के पड़ोसी देश माली और नाइजर हैं जहां अक्सर आतंकी हमले होते रहते हैं। इस पूरे इलाके में 2015 के आसपास आतंकी घटनाओं में इजाफा देखा गया। राष्ट्रपति रोच मार्क ने कहा कि जवानों की साहसी कार्रवाई में 80 आतंकी मारे गए। बुर्किना फासो के संचार मंत्री रेमिस डैनजिनोऊ ने बताया कि जिन 35 लोगों की मौत हुई है उनमें 31 महिलाएं हैं। राष्ट्रपति ने देश में 48 घंटे के लिए राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने किया अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव का शुभारम्भ

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शनिवार ऐतिहासिक रिज मैदान पर चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव…

7 hours ago

पुलिस ने तस्करों पर कसा शिकंजा, मामला दर्ज कर जांच की शुरू

चौपाल पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए पांच युवकों से भारी मात्रा में…

8 hours ago

नाहन के पास जंगल में पेड़ से लटके मिले युवक-युवती के श*व, इलाके में फैली सनसनी

हिमाचल में सनसनीखेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि एक साथ युवक व…

9 hours ago

पूरा हिमाचल तेज गर्मी और लू से जल रहा और सुक्खू सरकार अपने चहेतों को कैबिनेट रैंक बांटने में लगी: बिंदल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि जहां पूरा हिमाचल…

10 hours ago

पराशर के सरना हुली मेले में पाइन नीडल प्रोडक्ट्स

मंडी। पर्यटन स्थल पराशर में आयोजित सरना हुली मेले में जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े स्वयं…

11 hours ago

कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाएं अधिकारी: प्रो.चन्द्र कुमार

कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने यहां आयोजित कृषि विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता…

11 hours ago