वर्ल्ड

शख्स अपने प्राइवेट पार्ट के पास छिपाकर ले जा रहा था 52 सांप और छिपकली, ऐसे हुआ खुलासा

तस्कर पुलिस से बचने के लिए ऐसे ऐसे तरीके अपनाते हैं जिनके बारे में आप कभी सोच भी नहीं सकते। तस्करी का एक ऐसा ही तरीका इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। आप भी तस्करी के इस तरीके को जानकर हैरान हो जाएंगे। दरअसल तस्करी का ये मामला एक ट्रक ड्राइवर से जुड़ा हुआ है जो अपने प्राइवेट पार्ट में कुछ दुर्लभ जीवों को छिपाकर ले जा रहा था।

यह घटना अमेरिका के कैलिफोर्निया की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी शख्स ट्रक चलाकर मैक्सिको से लगती सीमा पर पहुंचा। उस समय जब अधिकारी उसकी जांच कर रहे थे तो उनको कुछ शक हुआ। इसके बाद जब उसकी गहनता से जांच की गई तो अधिकारी हैरान हो गए। अधिकारियों को शख्स के प्राइवेट पार्ट के पास छोटे-छोटे थैलों में 52 जिंदा सांप और छिपकलियां मिलीं। अधिकारियों ने इन थैलों को पैंट के पास से निकाला।

अधिकारियों के मुताबिक इस शख्स के पास नौ सांप और लगभग 43 सींग वाली छिपकलियां भी जब्त की गईं। इनमें से कुछ विलुप्त प्रजाति की छिपकलियां हैं। घटना के बाद अधिकारियों ने आरोपी शख्स को अरेस्ट कर लिया है। जानकारी के मुताबिक शख्स की उम्र 30 वर्ष है और वो अमेरिका का नागरिक है। फिलहाल उस शख्स को संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है और उसके पास से जब्त किए गए सभी जीव भी संबंधित विभाग को भेज दिए गए हैं।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

13 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

14 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

14 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

14 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

14 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

18 hours ago