Categories: वर्ल्ड

रजाई से शादी करने जा रही ये लड़की, 10 फरवरी को होगी शादी

<p>इंग्लैंड के डेवोन शहर से एक ऐसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिस पर विश्वास करना काफी मुश्किल हो सकता है। यहां की एक महिला ने अपना पूरा जीवन रजाई के साथ बिताने का फैसला किया है। जी हां, 49 वर्षीय पासकल सेलिक ने फैसला किया है कि वे किसी मर्द से नहीं बल्कि अपनी रजाई से शादी करेंगी।</p>

<p>पासकल ने अपनी रजाई का नाम Duvet रखा है। हैरानी की बात ये है कि पासकल ने रजाई के साथ शादी के लिए जबरदस्त प्रबंध भी किए हैं। इस अजीबो-गरीब शादी के लिए पासकल ने बाकायदा इंविटेशन भी भेजे हैं। शादी में आने वाले मेहमानों के लिए खाने-पीने की भी पूरी व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही शादी में गजब का म्यूजिक सिस्टम लगवाया जाएगा। इंग्लैंड में होने वाली ये हैरतअंगेज शादी 10 फरवरी को होगी।</p>

<p>शादी में ड्रेस कोड भी रखा गया है। उन्होंने महमानों से गाउन, पजामा और स्लीपर पहनकर आने को कहा है। साथ ही कहा है कि साथ में टेडी बियर और हॉट वॉटर बॉटल्स भी ला सकते हैं, अगर ज्यादा ठंड लगे तो। शादी के बाद वो रजाई के साथ हनीमून भी प्लान कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। कुछ लोग महिला की इस अनोखी शादी को पसंद भी कर रहे हैं।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

1 min ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

9 mins ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

20 mins ago

खरगे से मिले सुक्खू, मस्जिद विवाद और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी पर दी सफाई

  शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…

49 mins ago

संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

  मुख्‍य बिंदु  मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड ने अवैध निर्माण को सील और ध्वस्त…

1 hour ago

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

6 hours ago