मंडी

मंडी: ‘कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज है और जल्द ही इसका क्रैश होगा’

कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज है और जल्द ही इसका क्रैश होना तय है। लगातार सोशल मीडिया में कांग्रेसी विधायक अपने ही मुख्यमंत्री को महाभारत का ज्ञान दे रहे हैं तो कुछ पूर्व कांग्रेसी विधायक अपने परिवार वालों को ही समझाने में लगे हैं।
सोशल मीडिया में कांग्रेसी नेताओं के जारी द्वंद पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने तंज कसते हुए मीडिया को जारी बयान में ये बातें कही। उन्होने कांग्रेस सरकार के नेतृत्व पर प्रश्नचिह्न खड़ा करते हुए कहा कि राज्य सरकार अपने  विधायकों का ही विश्वास खो चुकी है जिससे यह प्रदर्शित होता है की इस सरकार का जीवन ज्यादा लंबा नहीं है।
जिस प्रकार से एक के बाद एक कांग्रेस के विधायक मुख्यमंत्री पर हमलावर हो रहे हैं यह बताता है की मुख्यमंत्री की कितनी साख अपनी ही पार्टी में है। उन्होने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ मंत्री पर भी तंज कसते हुए कहा कि मजबूरी में मुख्यमंत्री के पक्ष में बोलने से पहले अपने घर के सदस्यों पर थोड़ी निगरानी रखे क्यूंकि वरिष्ठ मंत्री के घर से भी मुख्यमंत्री और सरकार के खिलाफ चिंगारी भड़क चुकी है।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा की कांग्रेसियों की यह सोशल मीडिया लड़ाई जल्द ही सड़कों पर उतरने वाली है और हिमाचल कांग्रेस  विघटन की ओर अग्रसर हो छोटे छोटे टुकड़ों में खंडित होने वाली है। उन्होने कहा कि जिस मुख्यमंत्री का अपने दल के विधायकों पर ही नियंत्रण ना हो और जिस पर उसकी विचाराधारा के अनुभवी लोग ही विश्वास ना करते हों उसके ऊपर प्रदेश की जनता कभी विश्वास नहीं कर सकती।
Kritika

Recent Posts

फोरलेन निर्माण कार्य से लोगों नहीं हों प्रभावित: पठानिया

धर्मशाला : उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि   फोरलेन कार्य के चलते…

6 hours ago

नई खेल नीति खिलाड़ियों को करेगी प्रोत्साहित: केवल पठानिया

धर्मशाला : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र  के अंतर्गत रैत के 42 मील स्थित ओम पैलेस में…

7 hours ago

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कुल्लू के लिए भेजी राहत सामग्री

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज भवन से कुल्लू जिला के लिए राहत सामग्री के…

7 hours ago

मछुआरा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

देहरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शुक्रवार को पौंग बांध मछुआरा संघ के…

7 hours ago

मिशन शक्ति के तहत आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम

 धर्मशाला : कांगड़ा जिला में मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रागपुर ब्लाक में 100 दिनों का…

7 hours ago

‘कैच द रेन’ अभियान के तहत 15 जुलाई तक सभी विभागों से मांगी रिपोर्ट

धर्मशाला : अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि कैच द रेन अभियान के तहत…

7 hours ago