Follow Us:

कांगड़ा: पौंग डैम में पलटी नाव, 22 वर्षीय युवती लापता

फतेहपुर: पौंग डैम के सिहाल में एक नाव डूबने का मामला सामने आया है। हादसे के समय नाव में 5 महिलाएं, 1 बच्चा और एक युवती सवार थी। बच्चों समेत महिलाओं को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर लिया है लेकिन 22 वर्षीय युवती अभी भी लापता है

मृत्युंजय पुरी |

फतेहपुर: पौंग डैम के सिहाल में एक नाव डूबने का मामला सामने आया है। हादसे के समय नाव में 5 महिलाएं, 1 बच्चा और एक युवती सवार थी। बच्चों समेत महिलाओं को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर लिया है लेकिन 22 वर्षीय युवती अभी भी लापता है। लापता युवती की पहचान साक्षी (22) पुत्री गगन कुमार पंचायत बड़ी वतराहण के तौर पर हुई है। शाक्षी देहरी कॉलेज में MCA की पढ़ाई कर रही थी।

वहीं, नाव पलटने की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। स्थानीय विधायक भवानी पठानिया भी घटनास्थल पर पहुंचे और प्रशासन को युवती की तलाश के लिए NDRF की टीम को बुलाने के निर्देश दिए। जिसके बाद NDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू कर दिया है।