Follow Us:

फेडरेशन कप में हिस्सा लेने महिला कबड्डी टीम मुंबई रवाना

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल की महिला कबड्डी टीम 9 से 12 फरवरी तक आयोजित होने वाले फेडरेशन कप ऑफ इंडिया में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को मुंबई रवाना हुई। कोच रतन लाल ने बताया जिला मुख्यालय स्थित कहलूर खेल परिसर में कबड्डी खिलाड़ियों के लिए आठ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। 'खेलो इंडिया स्कूल गेम्स' में स्वर्ण पदक जीतने के बाद से हिमाचल की कबड्डी खिलाड़ियों के हौसले बुलंद हैं।

हिमाचल की महिला टीम की कप्तान प्रियंका नेगी की अगुवाई में महिला कबड्डी टीम ने कबड्डी मैदान की पूजा-अर्चना कर भगवान से प्रदेश के लिए एक और गोल्ड मेडल जीतने की नतमस्तक होकर कामना की और अपने प्रशिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान प्रियंका नेगी ने बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि फेडरेशन कप ऑफ इंडिया प्रतियोगिता में जीत हासिल कर प्रदेश का नाम एक बार फिर ऊंचा करेगी।

 हिमाचल प्रदेश की महिला कबड्डी टीम में प्रियंका नेगी कप्तान, उप-कप्तान कविता सदस्य निधि, ज्योति, पुष्पा, ललिता, विशाखा, सुषमा, भावना, रीना और सारिका शामिल है। इस अवसर पर कबड्डी एसोसिएशन बिलासपुर के महासचिव विजय चंदेल और टीम मैनेजर संजीव कुमार उपस्थित रहे।