Follow Us:

‘कांग्रेस ने देश के डुबोया’, यहां देखें PM मोदी के कांग्रेस पर 10 बड़े वार

समाचार फर्स्ट |

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में प्रधानमंत्री ने लोकसभा में जवाब दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के रीति-रिवाज़ों और नीतियों पर जोरदार हमला बोला। मोदी ने नेहरु, राजीव से लेकर राहुल गांधी को कटघरे में खड़ा किया और कांग्रेस पर देश के टुकड़े करने के आरोप लगाए।

लगभग डेढ़ घंटे की स्पीच में मोदी ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने सरदार पटेल से अन्याय किया। यदि नेहरु की जगह सरदार पटेल पहले पीएम होते तो कश्मीर की समस्या नहीं होती। परिवार को नीति अपनाने वाले राजीव गांधी ने दलित सीएम का अपमान किया है। रही राहुल की बात तो उन्होंने कैबिनेट का फैसला फाड़ दिया और बिना किसी कैंडिडेट के ही उनकी अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो गई। इतने समय के कार्यकाल में कांग्रेस ने जनता के जहन में जहर घोला, जिसकी कीमत आज देश चुका रहा है।

मुख्यमंत्री की 10 बड़ी बातें…

  • कांग्रेस ने चेहतों को दिया लोन, झूठ बोलना कांग्रेस में फैशन
  • कांग्रेस ने 90 बार धारा 356 का किया दुरुपयोग
  • कांग्रेस ने लोकतंत्र को डुबोया, हमें पाठ ना पढ़ाएं
  • आजादी के बाद आगे नहीं बढ़ा देश, कांग्रेस ने किए मां भारती के टुकड़े
  • कांग्रेस ने पूरा समय परिवार के गीत गाने में गंवाया
  • चाहे जो हो जाए, जिसने देश का हिस्सा खाया उसे नहीं छोड़ूगां
  • बल्ब-गैस के लिए कांग्रेस ने किए अधिक खर्च
  • कांग्रेस को दुख है हम 2022 की बात करते क्यों करते हैं
  • देश में जितना भी एनपीए सब कांग्रेस का पाप
  • कांग्रेस को लगता है भारत 15 अगस्त 1947 के बाद बना