Follow Us:

राजीव राणा बने राज्य कामगार विभाग कांग्रेस के महासचिव

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी असंगठित कामगार विभाग के चेयरमैन सुरेंद्र ने राजीव राणा को राज्य कामगार विभाग का महासचिव नियुक्त किया है। राजीव राणा का अनुमोदन प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया था जिसके बाद आज उन्हें महासचिव बना दिया गया है।

इसके अलावा महेश ठाकुर को विभाग का संजोयक बनाया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएंगी। गौर रहे कि राजीव राणा कर्मठ और ईमानदार कार्यकर्ता है और काफी लंबे से कांग्रेस पार्टी और सामाजिक संस्थानों से जुड़े हैं।