Follow Us:

भूकंप को झेलने में सक्षम नहीं मोबाइल टावर, जल्द निकाला जाएगा हल: DC

बिट्टू सूर्यवंशी |

हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेशा अनुसार आज प्रदेश भर में भूकंप की स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल हुई। इस मॉक ड्रिल का आयोजन नेशनल डिजास्टर मानजमेंट और स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट ने संयुक्त रूप से किया। आज की मॉक ड्रिल का अभ्यास 8 रिएक्टर स्केल के भूकंप से निपटने के लिए किया गया। भूकंप का सेंटर सुन्दर नगर रखा गया था।

इस बारे में जानकारी देते हुए उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने बताया कि इस दौरान कई खामियां सामने आई, जिन्हें समय रहते ठीक करना होगा। उन्होंने बताया कि मोबाइल टावर 8 रिक्टर स्केल के भूकंप को झेलने में सक्षम नहीं है। इस मुद्दे को लेकर सरकार और कंपनियों से बातचीत की जायेगी कि किस प्रकार से भूकंप रोधी टावरों का निर्माण किया जा सकता है।
 
इसके अलावा प्रदेश भर में कई ऐसे पुल है, जिनमें कई पुल जर्जर हालत में है और ये भूकंप को झेलने में सक्षम नहीं है। इन पुलों  को ठीक करने या दोबारा बनाने के लिए भी राज्य सरकार को प्रपोजल भेजी गई है।