Follow Us:

शिंजो आबे के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, भारत में एक दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया. शुक्रवार को पीएम मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर शोक जताते हुए इसकी घोषणा की है….

डेस्क |

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन पर भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया. शुक्रवार को पीएम मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर शोक जताते हुए इसकी घोषणा की है. पीएम मोदी ने अपने शोक संदेश में लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा.

पीएम ने लिखा कि आज पूरा भारत जापान के साथ शोक में है और हम इस कठिन घड़ी में अपने जापानी भाइयों और बहनों के साथ खड़े हैं. मिस्टर आबे के साथ मेरा जुड़ाव कई साल पुराना है. मैं गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान से उन्हें जानता था और मेरे पीएम बनने के बाद भी हमारी दोस्ती जारी रही.

बदा दें कि जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की शुक्रवार सुबह एक हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी. हमले के समय आबे पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान हमलावर ने उन्हें पीछे से दो गोलियां मार दीं. हमलावर आबे के काफी करीब आ गया था. गोली लगने के बाद शिंजो आबे घायल हो गए और वहीं गिर पड़े. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.