Follow Us:

जंजैहली विवाद, प्रदर्शनकारियों ने निकाली सीएम की शव यात्रा

पी. चंद |

एसडीएम कार्यालय जंजैहली की अधिसूचना रद्द किए जाने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह निर्वाचन क्षेत्र में भडक़ी आग शांत नहीं हो रही। इसके विपरीत और अधिक भडक़ रही है। वहीं, सभी प्रशासनिक प्रयास भी विफल होते नजर आ रहे हैं। बुधवार को आक्रोशित लोगों ने मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकाली। इसके बाद खड्ड के किनारे शव का अंतिम संस्कार भी किया गया।

इस शव यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी। हालांकि सरकार ने थुनाग में एसडीएम कार्यालय की अधिसूचना जारी कर दी थी, लेकिन जंजैहली निवासी इस अधिसूचना से भी नाखुश हैं और जंजैहली में एसडीएम कार्यालय की मांग जा रही है।

जंजैहली से कार्यालय छिनने के इस मामले का समाधान सीधे मुख्यमंत्री से ही मांगा जा रहा है। पर्यटन नगरी जंजैहली में करीब दो सप्ताह से आंदोलन जल रहा है लेकिन जन आक्रोश इस कद्र भड़केगा, इस बात का अंदाजा कतई नहीं लगाया जा रहा था।