Follow Us:

ऊना: अज्ञात वाहन ने वृद्ध को मारी टक्कर, मौत

समाचार फर्स्ट |

ऊना के अजोली संतोषगढ़ पर विठ्ठल के कारखाना के पास एक सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान केवल सिंह निवासी पुना के रूप हुई है। बताया जा रहा है एक अज्ञात वाहन ने वृद्ध को टक्कर मार मौके पर फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम केवल सिंह निवासी पूना साइकिल पर सब्जी लेकर सन्तोषगढ़ मंडी जा रहा था। तभी विठ्ठल के कारखाने के पास एक अज्ञात वाहन टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। हादसे में केवल सिंह की मौके पर मौत हो गई। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।