Follow Us:

ऊना: निजी भूमि से काट डाले खैर के 11 पेड़, मामला दर्ज

नवनीत बत्ता |

ऊना के निकटवर्ती गांव भद्रकाली में एक व्यक्ति की निजी भूमि से 11 खैर के पेड़ काट लिए गए हैं। शातिर खैर के पेड़ों के कुछेक मोच्छे वहीं पर काट कर छोड़ गए हैं। पुलिस ने  शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना गगरेट के तहत तरसेम लाल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि शातिर भद्रकाली में उसकी निजी भूमि से खैर के लगभग 11 पेड़ काटकर ले गए हैं। शातिर काटे हुए पेड़ों की लकड़ी के कुछ मोच्छे मौके पर ही छोड़ गए हैं।

उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।