Follow Us:

मौसम की मार, 7 घंटे बाद बहाल हुआ सुंदरनगर-करसोग मार्ग

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मौसम की मार से सुंदरनगर-करसोग मार्ग करीब 7 घंटे बाद बहाल हुआ है। शनिवार दोपहर रोड़ बहाल होने पर गाड़ियों की आवाजाही ने रफ्तार पकड़ी और लोगों को जाम से राहत मिली। वहीं, दूसरी ओर NH-05 भी बहाल होने की खबरे आ रही हैं। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

गौरतलब है कि शुक्रवार से को भारी बारिश के चलते सुंदरनगर-करसोग मार्ग बंद हो गया था। रास्ते में पेड़ और लैंड स्लाइड हुए थे जिससे सड़क पर मलबा गिरा था। इस दौरान वहां से गुजरने वालों की दोनों तरह लंबी लाइन लग गई। उधर, जाम में फंसे लोग जल्द से जल्द यहां से निकलने के लिए हाथ पैर मारते दिखे, पर वह सफल नहीं हो पाए। तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया जिसके बाद मार्ग बहाल हुआ।