Follow Us:

कैबिनेट बैठक के बाद दिल्ली गए CM, राष्ट्रपति से की मुलाक़ात

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कैबिनेट बैठक के बाद दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मिले और ये एक औपचारिक भेंट थी। अब मुख्यमंत्री कल केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और आगामी बजट सत्र पर चर्चा होगी। इसके अलावा सरकारी ओहदों पर भी बीजेपी नेताओं की लॉटरी लग सकती है।