Follow Us:

शिमला: खाई में गिरी बेकाबू कार, 3 की मौत, 2 घायल

पी. चंद |

कोटखाई के खनेटी में रविवार सुबह चकनोल कैची मोड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक सभी कार में सवार होकर सत्संग सुनने जा रहे थे। रास्ते में चकनोल कैंची मोड़ पर पहुंचते ही कार खाई में जा गिरी। हादेस में 3 की मौत हो गई जबकि 2 घायल हो गए। घायलों में एक महिला भी शामिल है। दोनों घायलों को  उपचार के बाद आईजीएमसी भेज दिया है।

हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच जुटी हुई है एसपी ओमपति जम्बाल ने मामले की पुष्टि की है।