Follow Us:

ऊना: पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, 3 घायल

समाचार फर्स्ट |

ऊना के अंब के चूरूडू में पेश आए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हैं। मृतक युवक की पहचान हरजिंदर सिंह उर्फ़ जग्गा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक रविवार रात चुरूडू में पंजाब नंबर की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

हादसे में हरजिंदर सिंह की मृत्यु हो गई। जबकि कार सवार दो युवतियों समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उना अस्पताल भेज दिया है।  SP दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।