Follow Us:

दिल्ली: मुख्यमंत्री ने भाईचारे की भावना को मजबूत बनाने पर दिया बल

समाचार फर्स्ट |

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में महाशिवरात्रि के 25वें महोत्सव में देश की एकता और अखंडता को मज़बूत बनाने के उद्देश्य से भाईचारे की भावना को स्ट्रॉन्ग करने पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर राज्य की संस्कृति बहुत समृद्ध है और समुदाय से उनकी समृद्ध विरासत के संरक्षण का आग्रह किया, ताकि उनकी पहचान भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित रहे।

उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न भागों में राज्य से दूर रह रही युवा पीढ़ी को अपने रीति-रिवाजों और संस्कृति के बारे में जागरूक रहना चाहिए, तथा अपनी जड़ों से जुड़ने के प्रयास करने चाहिए। जय राम ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के साथ उनके जुड़ाव की पुरानी यादों को ताजा किया, जहां उन्होंने अपना राजनीतिक सफर भी तय किया था।

इस अवसर पर एक आकर्षक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। आई.सी.सी.आर. के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुदे ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखें।