Follow Us:

सोलन: नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने अपने 3 कर्मचारियों के काटे चालान

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल प्रदेश में पुलिस लगातार अपनी छवि सुधारने के लिए कड़े प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अब पुलिस अपने कुछ कर्मचारियों को भी कानून के दायरे में रहना सिखा रही है औऱ खुद भी इसका पालन कर रही है।

दरअसल, सोलन एसपी मोहित चावला ने परवाणू से सोलन तक एक विशेष अभियान चलाया था, जिसके तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने पिछले 2 दिनों में लगभग 200 चालान काटे हैं। लेकिन, अब पुलिस ने अपने 3 कर्मचारियों के भी नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काट डाले। यही नहीं, इन कर्मचारियों को विशेष हिदायत भी दी गई कि भविष्य में यातायात नियमों की पालना नहीं हुई, अन्यथा उनके खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

वैसे चतो अकसर ये देखने में आता है कि नियम और कायदे केवल दूसरों के लिए होते हैं अपने लिए नहीं। लेकिन, अब पुलिस ने अपने कर्मचारियों को ये सबक सिखाकर जहां लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया कि कानून की नजर में सभी समान है, वहीं यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों को भी इससे सीख मिलेगी।