Follow Us:

अवैध निर्माण पर चला BBNDA का पीला पंजा

समाचार फर्स्ट |

सोलन में ग्रीन बीबीएन क्लीन बीबीएन मुहिम के तहत (बीबीएनडीए) बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ विकास प्राधिकरण ने सड़कों के किनारे लगे अवैध कब्जे हटाए। मुहिम के तहत सड़कों के किनारे अवैध रेहड़ियों और अन्य अवैध कब्जों को हटाया गया।

बीबीएनडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केसी चमन ने बताया कि क्षेत्र को साफ और सुंदर बनाने के लिए अभियान को शुरू किया गया है। अभियान बीबीएनडीए और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। सोमवार को अभियान के तहत सड़क के किनारे से तीन दर्जन से अधिक रेहड़ियों और अन्य अवैध कब्जों को हटाया गया।
 
केसी चमन ने बताया कि विभाग की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जाधारियों को पहले नोटिस जारी किया गया था पर जब अवैध कब्जा नहीं हटाया तो मजबूरन जेसीबी चलानी पड़ी। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने, ट्रैफिक समस्या और क्षेत्र की सुंदरता बनाए रखने के लिए अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।