Follow Us:

पूर्व मुख्यमंत्री के बयान पर बोले जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं का मनोबल ना गिराएं वीरभद्र

नवनीत बत्ता |

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सुक्खू को लेकर दिए गए बयान से कांग्रेस में फिर सियासत गर्माती नज़र आ रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को हमीरपुर के जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने सुक्खू के पक्ष में उतरते हुए साफ कहा कि सुक्खू की वजह से कांग्रेस को हिमाचल में मजबूती मिली है। वीरभद्र सिंह कांग्रेस के सम्माननीय नेता हैं, लेकिन उनका ऐसा बयान कार्यकर्ताओं का मनबोल गिराता है, जो कि पार्टी के लिए सही नहीं है।

नरेश ठाकुर ने कहा कि बहुत से ऐसे चेहरे हैं जो कि सुक्खू के आने के बाद पार्टी से जुड़े हैं। लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी संगठित है और इस बार कांग्रेस ही चुनाव जीतने जा रही है। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री के हमीरपुर दौरे पर जिला अध्यक्ष ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस कभी भी नहीं जीत सकती। सुक्खू की वजह से पार्टी कमजोर हुई है। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधा था और खुद को एक डमी सीएम ना बताते हुए जयराम ठाकुर को ये खिताब दिया था।