Follow Us:

हिमाचल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने भंग की 7 ब्लॉक कमेटियां

पी.चंद |

हिमाचल विधानसभा चुनाव को लेकर हिमाचल कांग्रेस ने कमर कस ली है जिसको लेकर कांग्रेस ने चुनावों से पहले प्रदेश के 7 ब्लॉक को भंग कर दिए हैं. गुरुवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के निर्देषानुसार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है. जिन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग किया गया है, उनमें से ब्लॉक कांग्रेस कसौली, ब्लॉक कांग्रेस हमीरपुर, ब्लॉक कांग्रेस कांगड़ा, ब्लॉक कांग्रेस सुलह, ब्लॉक कांग्रेस पच्छाद, ब्लॉक कांग्रेस जोगिंदर नगर और ब्लॉक कांग्रेस सरकाघाट शामिल हैं.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा इसको लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही नए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की तैनाती के साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा. बता दें कि प्रतिभा सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश जिला और ब्लॉक कांग्रेस में किसी तरह बदलाव नहीं किया गया था और अब प्रदेश के 7 ब्लॉक कांग्रेस को भंग कर दिया है. बहरहाल अब यह देखना होगा कि कांग्रेस पार्टी अब नई कार्यकारिणी का गठन कब-तक कर पाती है.