Follow Us:

SP गौरव सिंह का बद्दी से तबादला, औपचारिक ऐलान जल्द

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बद्दी के एसपी गौरव सिंह के ट्रांसफर की ख़बर है। बताया जा रहा है कि गौरव सिंह को तबादले का आदेश थमा दिया गया है। हालांकि इस मामले में अभी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुई है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नालागढ़ दौरे के दौरान प्रशासनिक इंतजाम से खुश नहीं थे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए वे बेहद नाराज दिखे। जिसके, बाद महज एक दिन के भीतर डीसी सोलन का तबादला कर दिया गया और अब एसपी गौरव पर भी गाज गिर गई है।

एसपी गौरव एक तेज-तर्रा आईपीएस अफसर के तौर पर जाने जाते हैं। उनके ट्रांसफर की खबरों के बीच स्थानीय लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है।