Follow Us:

फोरलेन प्रभावितों को झूठे वादे कर भाजपा-कांग्रेस दोनों ही सरकारों ने ठगा: AAP

पी.चंद |

फोरलेन संघर्ष समिति प्रभावितों व विस्थापितों के लिए मुवावजे की मांग को लेकर लम्बे समय से संघर्ष कर रही है. समिति का भाजपा की सरकार व विपक्ष से विश्वास उठ गया है. समिति के अध्यक्ष का कहना है कि दोनों सरकारों ने झूठे वादे कर उन्हें ठगा है. आम आदमी पार्टी देश में अच्छा काम कर रही है जिससे उन्हें उम्मीद जगी है.

शिमला में आम आदमी पार्टी के मंडी लोकसभा इंचार्ज कैप्टन प्रशांत शर्मा और फोरलेन संघर्ष समिति अध्यक्ष दिनेश सेन ने इस मामले को लेकर सयुंक्त प्रेस वार्ता की. दिनेश सेन ने कहा कि वह प्रदेश सरकार के आगे कई बार गुहार लगा चुके हैं. लेकिन विपक्ष भी उनकी बात रखने में असफल रहा हैं. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी इस मामले में बात हुई लेकिन कुछ नहीं हुआ. अब आम आदमी पार्टी से उनकी आस जगी हैं. जो पार्टी उनका काम करेगी उनका समर्थन उसे ही मिलेगा.