Follow Us:

सिरमौर की लिटिल मास्टर ने DID में दिखाया जलवा

समाचार फर्स्ट |

जिला सिरमौर के दुर्गम क्षेत्र से संबंध रखने वाली 6 साल की अक्षरा ने देश के कई डांसरों को पछाड़कर टॉप-100 में जगह बनाने में कामयाब रही। मुंबई में आयोजित हुए डांस इंडिया डांस के लिटल मास्टर सीजन-4 में अक्षरा कई प्रतिभाशाली डांसरों को पछाड़कर जिला सिरमौर का नाम रोशन किया। इससे पहले मनोरंजन टीवी पर प्रसारित हुए लक बाई डांस में अक्षरा ने टाप-4 में जगह बनाई है।

वेब पोर्टल के मुताबिक, गिरिपार के भलाड़ गांव के संबंध रखने वाली अक्षरा देहरादून के बाद दिल्ली में हुए मेगा ऑडिशन के बाद डांस इंडिया डांस के सीजन-4 के लिए सिलेक्ट हुई थी। इससे पहले भी अक्षरा कई स्टेज शो भी कर चुकी है।