Follow Us:

कुल्लू: आगजनी में 13 मवेशी जिंदा जले, 80 लाख के नुक्सान का अनुमान

गौरव |

कुल्लू क शिल्ला गांव में हुई आगजनी में 13 मवेशी जिंदा जल गए हैं। साथ ही तीन मकान पूरी तरह जलकर राख हो गये हैं। हालांकि, इस घटना में किसी व्यक्ति को जानी नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन मवेशी जिंदा जल गए हैं। आगजनी की इस घटना में 80 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

मौके पर पहुंचे तहसीलदार वेद प्रकाश ने कहा कि घटना में हुए नुक्सान का आकलन किया जा रहा है और इस घटना में मवेशी भी जिंदा जल गए हैं। अभी तक अनुमान के अनुसार इस घटना में करीब 80 लाख के नुक्सान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन का दल नुक्सान के सही आकलन करने में जुटा हुआ है।

इस आगजनी घटना से 8 परिवारों को 39 सदस्य बेघर हो गए। तहसीलदार वेद प्रकाश ने बताया कि प्रभावितों को प्रशासन की ओर से फौरी राहत के तौर पर 10-10 हजार रुपए मौके पर दिए गए हैं और इसके अलावा कंबल और राशन आदि की भी प्रशासन की ओर से व्यवस्था की जा रही है।

यहां पढ़ें… कुल्लू: आग ने फिर बरपाया कहर, 3 घर जलकर राख