Follow Us:

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ पर बंटे कर्मचारी

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल में सत्ता परिवर्तन होते ही अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कर्मचारी भी बंटने शुरू हो गए हैं। महासंघ के लिए कांग्रेस के जोगटा गुट से लड़ाई के साथ अब बीजेपी के दो गुटों सुरेंद्र कम विनोद कुमार के बीच लड़ाई तेज हो गई है। वहीं, विनोद कुमार ने खुद को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का तदर्थ कमेटी का अध्यक्ष तक करार दे दिया।

कांग्रेस कार्यकाल में निलंबित रहे विनोद कुमार के अनुसार महासंघ का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इस लिहाज से अब 15 अप्रैल तक महासंघ का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी जगह पर चुनाव हो चुका है तो ब्लॉक स्तर पर उसमें कोई विवाद नहीं होगा। विनोद ने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछली सरकार की जेसीसी ने कर्मचारियों के हितों को दरकिनार कर अपने ही हित साधे हैं।