Follow Us:

ब्रेन हेमरेज से जूझ रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, फोर्टिस में भर्ती

बिट्टू सूर्यवंशी |

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित शिव कुमार इन दिनों ब्रेन हेमरेज की बीमारी से जूझ रहे हैं। इसी के चलते उन्हें कांगड़ा के फोर्टिस अस्पताल भर्ती करवाया गया। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि अब उनकी हालात सामान्य है, लेकिन उनका इलाज अभी बाकी है।

उल्लेखनीय है कि पंडित शिव कुमार चंबा जिला से संबंध रखते हैं और वे कई भटियात से विधायक चुने गए हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने एक साथ कई विभागों को संभाला है और सब विभागों को अच्छे से मैनेज किया है। पंडित शिव कुमार के पिता स्वर्गीय जयवंत राम हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पहले स्पीकर रहे हैं।

अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए शिव कुमार राजनीति में आये और उन्होंने चंबा के लिए अपने ज़माने में कई योजनाएं कार्यान्वित की। आज भी पंडित शिव कुमार राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी माने जाते हैं और भविष्य में राजनीति की राह पर चलने वाले कार्यकर्ता-नेता उनके पद चिन्हों को फॉलो करते हैं और उनकी राय लेना नहीं भूलते।