Follow Us:

बिना सत्ता के तड़पें नहीं, संयम रखें कांग्रेसी नेता: सतपाल सत्ती

समाचार फर्स्ट |

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता सत्ता जाने से तड़पें नहीं बल्कि संयम बरतें। ऊना में पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी की प्रदेश सरकार 20 वर्षों तक चलेगी, ऐसे में कांग्रेसियों को बड़े संयम की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की हालत बदतर हो गई है। कांग्रेस के अध्यक्ष नेताओं को निष्कासित कर रहे हैं तो पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह उन्हें बचाने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।

हालत यह हो गई है कि निष्कासित एनएसयूआई के अध्यक्ष करूण शर्मा को आत्मदाह करने की नौबत तक आ गई है। गौरतलब है कि करूण शर्मा को पार्टी में भीतरघात के आरोप में एनएसयूआई के अध्यक्ष पद से निष्कासित किया था।

माफिया के पकडऩे पर तड़प रहे कांग्रेसी

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने भ्रष्टाचार और माफिया के खिलाफ जंग लड़कर चुनाव जीता है। अब माफिया पकड़े जा रहे हैं तो कांग्रेसी तड़प रहे हैं। एक मिल पर छापामारी से हजारों बोरियां सरकारी अनाज गायब पाया गया। वहीं, संतोषगढ़, बसोली और अरनियाला में छापामारी के दौरान जिन लोगों से नशे की खेप पकड़ी गई वह किस पार्टी के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई से कांग्रेसी विचलित हैं।