Follow Us:

सूखे की मार होली पर्व पर भी, व्यापार मंडल ठियोग नहीं मनाएगा होली

पी. चंद |

शिमला के व्यापार मंडल ठियोग इस बार होली पर्व पर  किसी भी तरह का कार्यक्रम आयोजित नहीं कर रहा है। मंडल के अध्यक्ष अजय ठाकुर ने बताया के हर वर्ष व्यापार मंडल ठियोग होली पर्व को बड़े धूमधाम के साथ मनाता रहा है। लेकिन, इस वर्ष मौसम की बेरुखी से उनको अपनी फसल वर्बाद होने की चिंता सता रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश की आर्थिकी और व्यापार मुख्य रूप से किसानों और बागवानों पर निर्भर रहता  है।  जिसको देखते हुए व्यापार मंडल ठियोग ने होली के पर्व पर सिर्फ तिलक होली मनाने का आहवान किया है।

अजय ठाकुर ने कहा कि मौसम की इस मार के कारण 6 राज्यों को सूखे पर हाई अलर्ट कर दिया गया है जिसमे हिमाचल प्रदेश भी शामिल है। पीने के पानी के अधिकतर सॉर्स सुख गए हैं ऐसे में अगर ठियोग व्यापार मंडल की तर्ज़ पर प्रदेश में होली मनाई जाती है तो बहुत तो नहीं  पर कुछ जल बचाया जा सकता है।