Follow Us:

आज होने वाली कैबिनेट की बैठक रद्द, अब 5 मार्च को होगी बैठक

पी. चंद |

आज होने वाली कैबिनेट की बैठक 5 मार्च के लिए बदल दी गई है। पहले प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक 3 मार्च यानी कि आज दोपहर बाद होनी तय थी लेकिन, मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों की व्यस्तता के कारण अब कैबिनेट की बैठक सोमवार 5 मार्च के लिए बदल दी गई है।

अब बजट सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले कैबिनेट की बैठक होगी। कैबिनेट में विधानसभा बजट सत्र के अलावा कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।