Follow Us:

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर 2 कारों में जबरदस्त टक्कर, एक की मौत

पी. चंद |

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर रविवार रात नागचला के पास 2 कारों में जबरदस्त टक्कर हो गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल  हैं। बताया जा रहा है कि बारिश के बीच एक कार डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी लाइन में घुस गई और दूसरी कार के ऊपर से पलटी मारते हुए आगे जा गिरी, जिससे तेज रफ्तार का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 घायलों की पहचान हितेश (22) निवासी पैलेस मंडी, रवि (30) मंडी, मने राम (29) कल्हणी व देविंद्र मंडी के रूप में हुई है जबकि मृतक की पहचान देविंद्र कुमार निवासी साईगलू मंडी के रूप में हुई है जो आईजी पुलिस ऑफिस में सीनियर असिस्टैंट बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि इनमें से एक कार मंडी की है जबकि दूसरी पंजाब नम्बर की है। कौन किस कार में था, इसकी पुलिस छानबीन कर रही है। सूचना मिलते ही प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसडीएम बल्ह अश्विनी कुमार ने मामले की पुष्टि की है।