Follow Us:

पंजाब विश्वविद्यालय में छाया टौणी देवी का अरविंद

नवनीत बत्ता |

टौणी देवी के स्वाहलवा गांव के अरविंद चौहान ने पंजाब विश्वविद्यालय में एमएससी एप्लाइड केमिस्ट्री में पहला स्थान पाकर गोल्ड मेडल हासिल किया। देश के उपराष्ट्रपति वैकेंया नायडू ने उन्हें सम्मानित किया।

जानकारी के अनुसार अरविंद चौहान ने कठिन परिश्रम करते हुए पूरे पंजाब विवि में पहला स्थान पाया है। इसमें उन्हें 1800 में से 1495 अंक हासिल हुए हैं। अरविंद ने बताया कि  वह हमेशा से ही कठिन परिश्रम करते हैं तथा जिदंगी में आगे भी वह इस क्रम को जारी रखेंगे। उन्होंने इसका श्रेय अपने परिजनों और शिक्षकों को दिया है। अरविंद के पिता बिजली बोर्ड टौणी देवी उपमंडल में कार्यरत हैं तथा माता गृहणी है। वह अब पीएचडी करेंगे तथा उसके बाद शिक्षा विभाग में बतौर प्रोफेसर सेवाएं देने की चाहत हैं।