Follow Us:

ब्रेकिंग: वीरभद्र सिंह की तबीयत बिगड़ी, IGMC में भर्ती

पी. चंद |

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। IGMC शिमलामें डॉक्टर उन्हें भर्ती होने को कहा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल के स्पेशल वार्ड के 633 नम्बर कमरे में दाखिल किया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया और ऑक्सीज़न लगाई गई।

जानकारी के मुताबिक, बजट सत्र में भाग लेने के उपरांत वीरभद्र सिंह आज शाम रूटीन चेकअप के लिये आईजीएमसी गए थे। आईजीएमसी के डॉक्टरों ने चेकअप के बाद वीरभद्र सिंह को भर्ती होने को कहा। आईजीएमसी के एमएस डॉक्टर रमेश ने इसकी पुष्टि की है। याद रहे कि 83 वर्षीय वीरभद्र सिंह 6 बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इस बार अर्की विधानसभा से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे है।