Follow Us:

प्रदेश के इन जिलों में खुलेगें महिला पुलिस थाने

समाचार फर्स्ट |

प्रदेश सरकार ने बजट में हमीरपुर, सोलन और चंबा जिला को महिला थाना का प्रावधान किया है। सीएम जयराम के इस फैसले का हमीरपुर वासियों ने खुले दिल से स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि जिले में महिला थाना बनने से महिलाओं की सुरक्षा और पुख्ता होगी।

बजट सत्र में महिला थाना मिलने के अब इसकी अधिसूचना जारी होने का इंतजार पुलिस विभाग को है। बता दें जिले में हर साल महिला उत्पीड़न के कई मामले सामने आते हैं। यहीं नहीं जिले में दुष्कर्म के मामले भी दर्ज हुए हैं। लोगों का कहना है कि महिलाएं एक जगह अपनी समस्या रख सकें और कोई महिला पुलिस अधिकारी ही उनकी समस्या सुने, यह महिला पुलिस थाना के अस्तित्व में आने पर संभव हो पाएगा। अब उनके लिए अगल से थाना बनने से वे अपनी बात आसानी से रख पाएंगी।

गौरतलब है कि जिले में खोले के गए पुरूष थानों की तर्ज पर ही महिला थानों में स्टाफ तैनात किया जाएगा। महिला थानेदार, महिला मुंशी से लेकर अन्य स्टाफ तैनात किया जाएगा। सरकार के बजट के बाद महिला थाना के अधिसूचना जारी होने के बाद इसे शीघ्र हमीरपुर में खोला जाएगा।