Follow Us:

दरिंदे की हैवानियत, 8 साल के मासूम को बनाया हवस का शिकार

समाचार फर्स्ट |

कांगड़ा के इंदौरा में इन्सानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक लड़के पर अपने ही गांव के एक 8 साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने का का मामला दर्ज हुआ है।

जानकारी देते हुए एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि थाना इंदौरा के अंतर्गत बच्चे के पिता ने  इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता ने अपने ही गांव के एक लड़के पर बच्चे के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

शिकायतकर्ता के अनुसार उसका बेटा स्कूल से घर आकर गांव के ही एक लड़के के साथ खेल रहा था। लड़का बहला-फुसलाकर बच्चे को खेतों में ले गया और उससे वहां दुष्कर्म को अंजाम दिया।

दुष्कर्म के बाद से बच्चे की हालत ठीक नहीं है। पूछने पर बच्चे ने सारी आपबीती परिजनों को बताई जिसके बाद पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 377 और पोक्सो एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित का मेडिकल करवाया गया है और पुलिस आगामी जांच में जुट गई है।