Follow Us:

बिलासपुरः घरवाले संजो रहे थे सेहरा बांधने का सपने, सजानी पड़ी अर्थी

समाचार फर्स्ट |

बिलासपुर के गांव सहबार में घरवाले अपने लाडले के लिए सेहरा बांधने के सपने संजो रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उसकी अर्थी उठ गई। करीब 3 वर्ष पहले क्षेत्र का 24 वर्षीय आशीष नाइन जाट रैजीमैंट में भर्ती हुआ था।

जानकारी के अनुसार, नाइन जाट रैजीमैंट में भर्ती कुनिहार के जवान आशीष किन्हीं कारणों से बीमार चल रहा था। इसके चलते उसका इलाज सेना चिकित्सालय जतोग शिमला में चल रहा था। लेकिन अस्पताल में उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से मौत हो गई। जवान को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।