विधानसभा चुनावों में हमीरपुर जिला फतह करने के बाद कांग्रेस लोकसभा चुनावों के लिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र पर बल दे रही है। इसी कड़ी में सोमवार को युवा कांग्रेस ने एक विशाल रैली निकाली, जिसमें कांग्रेस ने सांसद अनुराग और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को आड़े हाथों लिया।
राष्ट्रीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमरेंद्र ने कहा कि जो सांसद 50 लाख का जूता और 5 लाख की घड़ी पहनता हो वे जनता के दर्द को कभी नहीं समझ सकता। यही नहीं, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल दो बार हमीरपुर से विधायक रहे, लेकिन उन्होंने यहां की जनता के लिए क्या किया। आज हिमाचल और केंद्र में ऐसी सरकारें सत्ता में हैं, जो देश-प्रदेश को बांटने का काम करती हैं।
धारा 118 पर लड़ाई लड़ने को तैयार रहे जनता
धारा 118 पर बोलते हुए अमरेंद्र ने कहा कि हिमाचल सरकार धारा से छेड़छाड़ की बात कर रही है। प्रदेश के युवाओं और जनता को इसकी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहना चाहिए, फिर चाहे इस लड़ाई में यदि युवाओं को जेलों में भी जाना पड़े तो वे इससे गुरेज़ ना करें। हिमाचल की जमीनें उद्योगपतियों के हाथों नहीं बेची जाएंगी।
.jpeg)



