Follow Us:

जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे हिमाचल के ये दो खिलाड़ी

समाचार फर्स्ट |

जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप के लिए हिमाचल के दो खिलाड़ियों को चयन हुआ है। प्रदेश से महिला और पुरूष टीम में एक-एक खिलाड़ी का चयनित हुए हैं। वर्ल्ड कप 19 से 29 मार्च तक सिडनी में आयोजित होगा।

महिला वर्ग में जीना खिट्टा और पुरूष वर्ग में सूर्य प्रताप सिंह बांशटू ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में होने वाले जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसमें भाग लेने के लिए दोनों शूटर्स टीम इंडिया के साथ सिडनी के लिए रवाना हो गए हैं। हिमाचल के ये दोनों शूटर्स अपना पहला मुकाबला 22 मार्च को खेलेंगे।

आपको बता दें कि जोनल और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उम्दा प्रदर्शन कर दोनों शूटर्स ने टीम इंडिया की शूटिंग टीम में जगह बनाने में सफलता हासिल की है। दोनों खिलाडी शिमला से संबंध रखते हैं और अब तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई पदक हासिल कर चुके हैं।

वर्ष 2017 में हुए स्कूल नेशनल में सूर्य प्रताप सिंह बांशटू ने रजत पदक हासिल किया था जबकि जीना खिट्टा ने कांस्य पदक हासिल किया था। यह प्रतियोगिता पुणे में आयोजित हुई थी। इसके अलावा उत्तर क्षेत्रीय चेम्पियनशिप में जीना ने रजत पदक और सूर्य ने कांस्य पदक हासिल किया था।

केरल में वर्ष 2017 में हुई नेशनल स्पर्धा में सूर्य ने 3 रजत पदक और 1 कांस्य पदक और जीना ने 1 रजत पदक और 4 कांस्य पदक हासिल किए थे। इसके अलावा हाल ही में फरवरी, 2018 में खेलो इंडिया गेम्स में जीना ने स्वर्ण पदक हासिल किया था। दोनों खिलाडिय़ों से अब उनके कोच वीरेंद्र बांशटू को जूनियर वर्ल्ड कप में उनके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। इसके साथ ही प्रदेश की जनता को भी दोनों से पदक की उम्मीद जताई है।