मनाली पुलिस ने एक युवक को महिला के साथ दुराचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दरअसल एक महिला ने खराहल घाटी के एक युवक पर उसे मनाली ले जाकर एक होटल में दुराचार करने का आरोप लगाया था और इस दौरान युवक महिला को होटल में ही छोड़कर फरार हो गया था और उसके बाद महिला ने मनाली थाने में जाकर इसकी शिकायत की थी।
महिला ने पुलिस को ब्यान दिया कि युवक उसे बहला फुसलाकर मनाली ले गया और मनाली के एक होटल के कमरे में ठहराया जहां उसके साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया और उसके बाद वहां से फरार हो गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और महिला की मेडिकल जांच की जा रही है।
एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 366 और 376 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
.jpeg)



