Follow Us:

नालागढ़: गुनाह कलां में अफीम की खेती का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट |

नालागढ़ के रामशहर के बहड़ी गांव में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अवैध रूप अफीम की खेती करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुनाह कलां के जंगल में गैर क़ानूनी तरिके से उगाए गए अफीम के 468 के करीब पौधे बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक रामशहर के नायब तहसीलदार की अगुवाई में राजस्व विभाग की टीम ने भूमि की पड़ताल कर एक व्यक्ति को दबोचा है। पुलिस का कहना है कि उन्हें अफीम की खेती होने बारे गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने देर रात यहां रेड की। मौके पर पहुंचे नालागढ़ के DSP अनिल वर्मा ने अफीम की खेती की वीडीयोग्राफ़ी करवाई और मामले की जांच शुरू कर दी।